झांसी मंडल के 100 से अधिक स्थान अति संवेदनशील बर्ड फ्लू की आशंका वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 10 January 2021

झांसी मंडल के 100 से अधिक स्थान अति संवेदनशील बर्ड फ्लू की आशंका वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

 जालौन उरई  --------:(ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन देश के कई हिस्सों  मे बर्ड फ्लू के दस्तक देते ही वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग द्वारा झांसी मंडल में 100 स्थानों को चिह्नित कर संवेदनशील घोषित कर दिया है। इन स्थानों पर विभाग द्वारा निगरानी को बढ़ा दिया गया है। विभाग द्वारा टीमों का गठन कर टीम के सदस्यों को किट मुहैया करा दी गई है।
मंडल के झांसी, ललितपुर व जालौन में लगभग पांच सौ से अधिक तालाब, पोखर, नदी व झीलें हैं। ठंड का मौसम आते ही विदेशी पक्षी मंडल के कई तालाबों, पोखरों, झीलों व नदियों पर डेरा डाल लेते हैं। बर्ड फ्लू फैलने का सबसे अधिक खतरा इन्हीं विदेशी पक्षियों से ही रहता है। जिसके चलते वन विभाग ने अलर्ट घोषित करते हुए मंडल के 100 स्थानों को अतिसंवेदनशील घोषित कर दिया गया है। इन स्थानों पर विभाग द्वारा टीमों को चौबीस घंटे निगरानी का आदेश जारी किया गया है। वन विभाग की टीमों को किटें भी दी गई हैं। वहीं किसी भी पक्षी की मौत होने पर तुरंत ही विभाग के आला अधिकारियों के साथ ही पशुपालन विभाग को भी सूचित करने का आदेश दिया गया है। किसी भी पक्षी की मौत होने पर जांच रिपोर्ट आने तक उस स्थान को आइसोलेट किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक सीपी सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। मंडल के सभी तालाबों, नदियों व झीलों की निगरानी की जा रही है। वहीं सौ से अधिक स्थानों को अतिसंवेदनशील घोषित कर टीमों को लगा दिया गया है। किसी भी पक्षी की मौत होने पर तुरंत ही जांच कराई जाएगी।अंडे और चिकन खाने से लोग कर रहे परहेज बर्ड फ्लू की आशंका के चलते लोगों ने चिकन के साथ ही अंडे खाने से भी परहेज कर लिया है। जिसके चलते कारोबारियों का काफी बुरा हाल है। आलम यह कि शहर के बाजारों में बिक्री पचास से साठ फीसदी तक कम हो गई है।


No comments:

Post a Comment

Pages