जालौन माधौगढ़-------:(रिपोर्ट -शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मैं सड़क दुर्घटना में हुई किसान की मौत की रिपोर्ट न देने पर जिलाधिकारी की संस्तुति पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माधौगढ़ थाना क्षेत्र के अतरेहटी निवासी किसान नारायणदास (58) की छह माह पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र राजेंद्र कुमार ने लेखपाल कुंवर सिंह को घटना की जानकारी दी थी। आरोप है कि इसके बाद भी लेखपाल न मौके पर पहुंचे ओर न ही रिपोर्ट दी। हाल ही में राजेंद्र कुमार ने तहसील दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर से शिकायत की थी।इस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को मामले की जांच सौंपी। जांच में भी लेखपाल की लापरवाही उजागर हुई। इसके बाद डीएम की संस्तुति पर एसडीएम सालिकराम ने लेखपाल कुंवर सिंह को कृषक दुर्घटना बीमा में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एसडीएम का कहना है कि लेखपाल ने दायित्व का ठीक से निर्वहन नहीं किया। इस कारण ही कार्रवाई की गई है। पीड़ित परिवार को भी मदद दिलाने का प्रयास किया जाए
No comments:
Post a Comment