संगठन के मठाधीशों से नाराज वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने थोक में दिया इस्तीफा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 17 January 2021

संगठन के मठाधीशों से नाराज वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने थोक में दिया इस्तीफा

1-जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने संगठन पर लगाया भेदभाव का आरोप
उरई जालौन-----: (ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में संगठन के मठाधीशों से नाराज वैश्य समाज के तीन से अधिक पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा देते हुए भेदभाव बरते जाने का आरोप लगाया है।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने संगठन के मठाधीशों द्वारा भेदभाव बरते जाने के कारण वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे है उनके साथ में जिन वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है उनमें महेश गुप्ता कदौरा जिला संरक्षक, सुशील डागरा जिला संरक्षक, पुरुषोत्तम दास घंटी डकोर जिला संरक्षक, मनीष शंकर अग्रवाल जिला संरक्षक, दुर्गाबाबू अग्रवाल जिला संरक्षक, अनिल पुरवार जिला संरक्षक, सुरेश मिसुरिया राजू के जिला प्रभारी, श्रीमती रानी अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, सीमा गर्ग जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ, लखन गुप्ता एट जिला उपाध्यक्ष,  अमित गुप्ता नसीरपुर जिला उपाध्यक्ष, देवेन्द्र गुप्ता कालपी जिला उपाध्यक्ष, शयाम गुप्ता टेंट हाउस जिला उपाध्यक्ष, अशित विश्वनोई जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता जिला महामंत्री, राघवेंद्र गुप्ता रानू जिला महामंत्री, प्रेमचंद अग्रवाल जिला महामंत्री, मनोज शिवहरे जिला कोषाध्यक्ष, विजय कुमार गुप्ता जिला मंत्री, पवन मोदी जिला संगठन मंत्री, मनोज पोरवाल जिला संगठन मंत्री, बलवील सोनी जिला संगठन मंत्री, विजय कृष्ण गुप्ता जिला संगठन मंत्री, संजीव सिपौलिया जिला मीडिया प्रभारी, रवि सोनी जिला संगठन मंत्री, शिवम गुप्ता जिला संगठन मंत्री, जगदीश सोनी जिला संगठन मंत्री, रवि राठौर जिला मंत्री, निलय गुप्ता कार्यालय प्रभारी, विनोद रावत नगर अध्यक्ष कोंच शामिल है। वैश्य एकता परिषद पदाधिकारियों के थोक इस्तीफों के बाद संगठन में खलबली मची देखी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages