1- धरना प्रर्दशन का अगला कार्यक्रम घोषित करेंगे-पुष्पेन्द्र यादव
उरई जालौन------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी काले कानून बनाकर देश के किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसको लेकर हजारों की संख्या में अन्नदाता आंदोलनरत हैं उक्त किसान आंदोलन के दौरान आधा सैकड़ा से अधिक किसानों की जान भी चली गई लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार अपनी जिद से पीछे हटने को तैयार नहीं है इसीलिए हमने बिगत 11 जनवरी को निर्णय लिया था कि अगर 15 जनवरी को होने वाली सरकार और किसान वार्ता का सकारात्मक हल नहीं निकला और सरकार अपनी जिद से पीछे नहीं हटी तो हम 18 जनवरी से अन्न जल त्याग मौन अनशन करेंगे लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन का संज्ञान लेकर सरकार को फटकार लगाते हुए काले कानून को समाप्त करने के लिए एक समिति का गठन किया है, हमारी माननीय सुप्रीम कोर्ट में पूरी आस्था और विश्वास है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिया जाने वाला निर्णय किसान हित में होगा इसलिए अगली कार्रवाई तक के लिए हमने अनशन कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है आने वाले दिनों में अनशन कार्यक्रम की तारीख निर्धारित होने पर सभी को सूचित किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment