युवक पर युवती के साथ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 4 January 2021

युवक पर युवती के साथ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज

जालौन एट-------:  (रिपोर्ट  -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम में नल पर पानी भरने गई युवती के साथ गांव के ही युवक ने किशोरी का हाथ पकड़ कर उसको घसीटने लगा। युवती के चीखने चिल्लाने पर उसकी मां के आने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि सुबह के समय घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरने के लिए गई थी तभी वहां युवक आया और उसके साथ छेड़खानी कर हाथ पकड़कर खींचने लगा। विरोध किया तो आरोपी की मां भी आ गई और दोनों मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। युवती की चीख पुकार सुनकर घर से युवती की मां भी मौके पर आ गई। परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर कहना है कि आरोपी के खिलाफ 2017 में भी छेड़खानी मारपीट का मुकदमा लिखाया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके तहत आगे कार्रवाई की जाए

No comments:

Post a Comment

Pages