जालौन कोंच--------: (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कोंच मथुरा प्रसाद कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रसंघ भवन तोड़कर दुकानें बना देने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर कॉलेज के सामने जाम लगाकर नारेबाजी की। जिससे लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो पुलिस व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रशासन ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
आपको पूरी घटना से अवगत कराते चले कि तीन दिन पूर्व भी एबीवीपी की ओर से तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन को अलग-अलग ज्ञापन देकर छात्र संघ भवन यथावत बहाल कराने की मांग उठाई गई थी। सोमवार को एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ता कॉलेज गेट के सामने जुट गए और जाम लगा दिया जिससे आवागमन ठप पड़ गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे, तहसीलदार आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाने बालों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच किसी बात को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। जिससे माहौल गर्मा गया लेकिन किसी तरह मामला शांत कराया गया और कॉलेज प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद जाम खोल दिया गया। कॉलेज प्रशासन की तरफ से प्रबंधक डॉ. केदारनाथ निरंजन, ओमशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवकुमार निरंजन, प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, केशव बबेले आदि मौजूद रहे। इस दौरान एबीवीपी जिला संगठन मंत्री लवकुश मौर्य, विभाग सहसंयोजक निर्मल तिवारी, जिला संयोजक दीपराज द्विवेदी, चित्रांश सिंह, सत्यम द्विवेदी, अंकित मिश्रा, हर्ष त्रिपाठी,अनुज पांचाल, अभय द्विवेदी, निखिल गुप्ता, नमन हिंगवासिया, सौरभ पुरवार, विकास पटेल, शशांक नामदेव, अंशु यादव, सचिन यादव, प्रशांत, विशाल, कृष्ण तिवारी आदि मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व प्रभारी निरीक्षक इमरान खान एवं कॉलेज प्रशासन के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता में बात बन सकी। तय हुआ कि नया छात्रसंघ भवन बनाया जाएगा उसके लिए 6 महीने का समय दिया जाए तो छात्र प्रतिनिधियों ने एक वर्ष का समय दे दिया। तब तक के लिए प्राचार्य ने छात्रसंघ भवन के रूप में छात्रों को एक भवन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। प्रबंध समिति के मंत्री ओमशंकर अग्रवाल ने बताया कि 19 जून 2019 की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पहले ही पारित किया जा चुका था कि 35 बाई 25 का छात्रसंघ भवन तैयार होना है। पुराना जो भवन था उसका लेंटर खराब हो चुका था जिससे कभी भी दुर्घटना का अंदेशा है। इसके अलावा उसकी लंबाई चौड़ाई यूजीसी मानकों के अनुरूप नहीं थी।
No comments:
Post a Comment