देश को उच्च शिखर तक ले जाने में युवाओं काअग्रसर होना जरूरी
सर्वप्रथम करोड़ो युवाओ के प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया । स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरित होकर देश सेवा करनी चाहिए देश का युवा संगठित रहेगा तो देश पर कोई भी आपत्ति नही आ सकती। अपने विचारों से लोगो की जिंदगी को रोशन करने वाले स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था तथा स्वामी विवेकानंद एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उनका देशप्रेम के से छिपा नहीं है. वह लोगों की मदद करने से कभी भी पीछे नहीं हटते थे, बल्कि लोगों की सेवा करने को वह ईश्वर की पूजा करने के बराबर मानते थे. स्वामी विवेकानंद आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देते हैं. उनके अनमोल विचारों से इंसान काफी कुछ सीख सकता है. इनके विचारों में जीवन जीने की कला और कामयाब होने के सूत्र छिपे हैं.।
No comments:
Post a Comment