केन्द्र सरकार के विरोध ट्रेड यूनियन ने निकाला पैदल मार्च - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 13 January 2021

केन्द्र सरकार के विरोध ट्रेड यूनियन ने निकाला पैदल मार्च

1- राष्ट्रपति को सम्बोधित सौपा चार सूत्रीय ज्ञापन
उरई जालौन------: ( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की मुख्यालय में आज आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन के नेताओं किसान विरोधी तीनों बिलों को वापस लिए जाने के विरोध में शहर के स्टेशन रोड़ से पैदल मार्च निकाला और जमकर केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट किया।
संगठन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष का. रामसिंह चौधरी, अध्यक्ष राजाराम वर्मा, मुकेश मौर्य, देवी दयाल आदि ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को तुरंत खत्म कर सरकार और कारपोरेटों की सांठगांठ पर लाये गये तीनो कृषि विलों कानूनों को बनाने वाले चेहरों को देश के सामने लाकर दण्डित किया जाये, ऐसा ही चार श्रमिक कोड बिल तुरंत शर्त खत्म कर 23 पब्लिक सेक्टरों का निजीकरण कर कारपोरेटों को लाभ पहुंचाने वाले निजीकरण निगमीकरण को तुरंत खत्म कर पब्लिक सेक्टरों को पहले पहले की तरह चालू किया जाये सहित चार अन्य मांगों को ज्ञापन में शामिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages