नूर बानो बनी हमराह एक्स केडेट एनसीसी सेवा संस्थान जालौन महिला मोर्चा की जिला सचिव उरई --------:( रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में आज दिनांक 14 जनवरी 2021 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विट्ठलेश सेवा समिति एवं हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रुप से खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम जिला कार्यालय रामलीला मैदान उरई पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अशोक चौरसिया जी (प्रदेश मंत्री, चौरसिया महासभा) द्वारा माता की प्रतिमा पर दीप जलाकर एवं माला पहना कर किया गया । तत्पश्चात हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान के जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई ने श्री अशोक चौरसिया जी का स्वागत किया ।कार्यक्रम में हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान के बुंदेलखंड अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पांचाल ने खिचड़ी का वितरण प्रारंभ करवाया ।महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल ने पूर्ण उत्साह के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। श्री अशोक चौरसिया जी ने कहा कि भारत विभिन्न त्योहारों का देश है । प्रत्येक त्योहार की अपनी एक बिशेषता है । ऋतुओं के अनुसार हमारे पूर्वजों ने जो परंपरा बनाई है ,यदि हम सभी इनको अपनाते रहे तो हमारा अच्छा स्वास्थ्य बना रहेगा। मकर संक्रांति के अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल ने महिला मंच की जिला सचिव श्रीमती नूरी बानों को नियुक्त किया । नूरी बानों ने कहा कि मैं हमेशा से सामाजिक कार्यो को करना चाहती थी ,जो आज हमराह सेवा संस्थान के माध्यम से पूरी हो रही है । श्री मती नूरी बानों ने हमराह के जिला प्रभारी रोहित गुप्ता एवं संगीता पटेल जी का आभार जताया । संगीता पटेल ने कहा कि यह एक ऐसा दिन है जब शुभ कार्यों का शुभारंभ होता है । ऐसे बिशेष दिवस पर खिचड़ी वितरण के साथ मुझेझे नूरी बानों के रूप मे मजबूत सहयोगी मिली है ।
खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से हमराह एक्सपेडिट एनसीसी सेवा संस्थान के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार पांचाल महिला मंच जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल जिला सचिव श्रीमती नूरी बानो विशेष सदस्य गोपाल गहोई मोहित वर्मा एसके खान वीरू भाई के साथ मुख्य व्यापारी श्री प्रशांत गुप्ता भी उपस्थित रहें
No comments:
Post a Comment