रफ्तार का कहर अनियंत्रित ट्रक ने दो पीएसी जवानों की ली जान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 1 February 2021

रफ्तार का कहर अनियंत्रित ट्रक ने दो पीएसी जवानों की ली जान

 लखनऊ--------:(रिपोर्ट- जेपी द्विवेदी भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में NH-91 स्थित चार नंबर कट से यू टर्न लेते समय एक ट्रक डीसीएम से टकराकर अनियंत्रित होकर पीएसी के टेंट में जा घुसा। हादसे में टेंट में बैठे गाजियाबाद निवासी दो जवानों की मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य जवान मामूली रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन के चलते कानून व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सिकंदराबाद में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
NH-91 स्थित चार नंबर कट पर पीएसी के जवानों और अन्य पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जहां पर पीएसी के कुछ जवान ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मंगलवार तड़के करीब चार बजे गाजियाबाद की ओर से आ रहा एक ट्रक चार नंबर कट से यू टर्न लेने लगा और दूसरी तरफ से आ रहे एक डीसीएम से टकराने के बाद पीएसी के टेंट में जा घुसा।
इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से गाजियाबाद निवासी दो सिपाही प्रवीन और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कुछ अन्य जवान मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों सिपाहियों के परिजनों को दे दी है।


No comments:

Post a Comment

Pages