रामभद्राचार्य के बयान की की गई तीव्र निंदा एवं भर्त्सना - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 28 February 2021

रामभद्राचार्य के बयान की की गई तीव्र निंदा एवं भर्त्सना

 उरई जालौन --------:(रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की मुख्यालय उरई स्थित ऑल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जालौन की बैठक कैंप कार्यालय में जिलाउपाध्यक्ष अनिरुद्ध निरंजन के संयोजन में हुई  बैठक की शुरुआत में संत शिरोमणि रविदास,राष्ट्रसंत गाडगे बाबा एवं बामसेफ के संस्थापक सदस्य दीनाभाना वाल्मीकि की जयंती पर तीनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई।इस अवसर पर गत दिवस दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा तथागत बुद्ध के सिद्धांतों के कारण भारत का नुकसान होने एवं देश को नपुंसक बनाने के बयान की तीब्र निंदा- भर्त्सना गई। प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि दुनिया के बौद्ध देश सामरिक एवं बौद्धिक रूप से हम से शक्तिशाली हैं एवं खुशहाली के इंडेक्स में भारत सहित अन्य देशों से आगे हैं उन्होंने आगे कहाकि असल में बुद्ध ने ढोंग पाखंड मनुवाद गुलामी आदि का नाश कर समता स्वतंत्रता तर्क विवेक वैज्ञानिकता आदि को जन्म दिया जिससे बहुजन समाज में बौद्धिक संपदा का प्रादुर्भाव तेजी से हो रहा है यही रामभद्राचार्य की खीच एवं चिंता का विषय है।जिलाध्यक्ष मिस्टर सिंह बौद्ध ने कहा कि तथागत बुद्ध का वैज्ञानिक धम्म,पंचशील एवं अन्य सिद्धांत आज दुनिया में मानव के कल्याण,उत्थान,विकास,
शान्ति- सद्भाव शिक्षा एवं अनुशासन के लिए और अधिक प्रासांगिक हो गए हैं।उन्होंने कहा कि बौद्ध काल में भारत एक समृद्ध राष्ट्र था इसलिए उसे सोने की चिड़िया कहा जाता था जो लोग आज बुद्ध के दर्शन पर उंगली उठा रहे हैं वे अवैज्ञानिक,अज्ञानी,
पाखंडी एवं अहंकारी हैं।जिला महामंत्री प्रेम कुमार कुशवाहा ने कहा कि तथागत बुद्ध के वैज्ञानिक मार्ग को अपनाकर केचीन,जापान,
कोरिया,थाईलैंड,जैसे दुनिया के कई देश उन्नति के शिखर पर पहुंचकर शक्तिशाली हो गए हैं और हम अपनी कूप मंडूकता के कारण उनसे काफी पिछड़ गए है हमें उन शक्तिशाली बौद्ध देशों पर टेक्नोलॉजी सहित अन्य कई चीजों के लिए निर्भर रहना पड़ रहा है। डॉ रितेश वर्मा ने कहा कि कि हमारे देश के तथाकथित स्वयंभू लोग गलत बातों को जायज ठहराने की कोशिश करते हैं ऐसे लोगों ने ही दुनिया में भारत का बेड़ा गर्क किया है ऐसे लोगों के कारण ही भारत एक अविश्वसनीय देश बना हुआ है बुद्ध के अलावा विश्व के किसी देश ने इन जैसे किसी स्वयंभू का कोई दर्शन नहीं अपनाया।भूरीदेवी ने कहा कि आज विश्व में शांति सद्भाव, खुशहाली,भाईचारे के लिए एवं महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार बलात्कार को रोकने के लिए बुद्ध के पंचशील सिद्धांत ही कारगर है उन्होंने कहा ढोंगी पाखंडी लोग,अहिल्या, वृंदा,तुलसी जैसी लाखों महिलाओं के साथ हुए अन्यायअत्यचार को लोग सही ठहराते हैं उसका मूक समर्थन करते हैं उन्होंने कहा कि बाल विवाह सतीप्रथा,नियोग प्रथा,देवदासी प्रथा आदि ने देश का भारी नुकसान किया जिसकी भरपाई किया जाना असंभव है। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेंद्र कुमार के के शिरोमणि राकेश कुमार,शशिकांत निरंजन,वीरेंद्रबौधआ

No comments:

Post a Comment

Pages