नाली के विबाद में युवक के सर में मारी कुल्हाड़ी गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 2 September 2021

नाली के विबाद में युवक के सर में मारी कुल्हाड़ी गंभीर रूप से घायल

 कालपी /सिरसाकलार--------: ( रिपोर्ट-वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के गांव में चल रहे सड़क व नाली निर्माण के दौरान पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। जिससे वह लहूलुहान हालत में मरणासन्न हो गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।


थाना क्षेत्र के छानी अहीर गांव में सड़क व नाली निर्माण के दौरान नाली के पानी निकासी को लेकर यशदत्त मिश्रा (18) का बुधवार को विवाद हो गया। कहासुनी के बाद पड़ोस के दोनों युवकों ने यशदत्त के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। जिससे वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर उरई आए। जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Pages