बज गया चुनावी महासंग्राम का बिगुल अधिसूचना जारी26 अप्रैल को होगा मतदान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 26 March 2021

बज गया चुनावी महासंग्राम का बिगुल अधिसूचना जारी26 अप्रैल को होगा मतदान

उरई जालौन --------:(रिपोर्ट -भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जालौन में तृतीय चरण में एक साथ 26 अप्रैल को मतदान होगा। अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां तेज कर दी है। जिलाधिकारी ने सभी जिम्मेदारों को निर्देश दिए है कि वह निर्वाचन की सभी तैयारी पूर्ण कर लें।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर ली है। इसके तहत प्रदेश में 4 चरणों में मतदान कराया जाएगा। जिसमें जालौन में तृतीय चरण में 26 अप्रैल को एक साथ मतदान होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार कार्यक्रम के अनुसार जिले में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल को 8 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 16 व 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
18 अप्रैल को 8 बजे से शाम 3 बजे तक उम्मीदवार की वापसी एवं शाम 3 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक चिह्न चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान होगा। इसके बाद 2 मई को मतगणना के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन ने भी निर्वाचन को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली है।
जिला निर्वाचान अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि निर्वाचन को लेकर पहले ही सभी अधिकारियों को जिम्मेंदारी दी जा चुकी है इसके साथ ही कई ट्रेनिंग भी कराई जा चुकी है। उन्होंने सभी निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह दी गई जिम्मेंदारी को लेकर सभी तैयारियां अभी से पूर्ण कर ले।


जिले में कुल ग्राम पंचायत - 574
क्षेत्र पंचायत की सीटें - 630
जिला पंचायत की सीटें -25

No comments:

Post a Comment

Pages