कोंच जालौन------: ( रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कोंच नगर में मुख्य मार्ग से लेकर मुख्य बाजार एवं गली कूंचों समेत धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर इन दिनों आवारा विचरण करने वाले सुअरों के आतंक से नगरवासी परेशान हो उठे हैं और नगर पालिका प्रशासन नगरवासियों की उक्त समस्याध्परेशानी से जानबूझकर कर अंजान बने हुए हैं जिससे नगरवासियों में आक्रोश नजर आ रहा है।नगर पालिका प्रशासन का आवारा विचरण करने वाले सुअर पालकों पर किसी भी प्रकार का कोई अंकुश लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है जिससे सुअर नगर में गंदगी तो फैला ही रहे हैं बल्कि नगरवासियों को आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ रही है और स्वच्छ व सुंदर नगर की छवि धूमिल हो रही है। आवारा विचरण करने वाले सुअर कभी कभार तो हिंसक हो जाते हैं जिससे बच्चों, वृद्ध व महिलाओं को आवागमन के दौरान दौड़ लगाकर जान बचाने हेतु भागने पर मजबूर होना पड़ता है। धार्मिक स्थलों के द्वार पर विचरण कर सुअर धार्मिक स्थलों की पवित्रता को भी दूषित कर रहे हैं लेकिन इसके बाबजूद पर्वों पर पीस कमिटी की बैठक में लंबी डींगें हांकने वाला नगर पालिका प्रशासन वास्तविकता में सोता हुआ नजर आ रहा है।वहीं बस स्टैंड पर यात्रियों से लेकर वहां के दुकानदार भी सुअरों के आतंक से परेशान हैं।आवारा विचरण करने वाले सुअरों से यात्रियों को अपने सामान को लेकर हमेशा ही सावधान रहना पड़ता है।बस स्टैंड के दुकानदारों ने बताया कि आवारा विचरण करने वाले सुअरों के आतंक की शिकायत कई बार नगर पालिका प्रशासन से की है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी जा सकी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment