उरई जालौन /झांसी-------: (रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के जनपद झांसी के समथर में शुक्रवार दोपहर समथर थाना क्षेत्र स्थित तिवरयाना मोहल्ले में रहने वाले बेटे के घर आईं मां और उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय बेटा बैंक में काम पर गया था, जबकि बहू कमरे में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
आपको घटना से अवगत कराते चलें कि जनपद जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव किरवाहा निवासी अजय गौतम पंजाब नेशनल बैंक शाखा लोहागढ़ में कार्यरत हैं। वह समथर थाना क्षेत्र के तिवरयाना मोहल्ले में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते हैं। 24 मार्च को गांव से अजय की मां शीला (45) और बहन शिखा (24) समथर आई थीं। सुबह अजय काम के लिए बैंक चले गए। एसपी देहात नैपाल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे घर का कामकाज करने के बाद अजय की पत्नी कमरे में आराम करने चली गई। मां- बेटी मकान में पीछे बने आंगन में चली गईं। आंगन में पड़े टिन शेड में शिखा ने दुपट्टा और मां ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दोपहर करीब ढाई बजे अजय की पत्नी कमरे से बाहर आई तो मां-बेटी को फांसी पर लटका देखा। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अजय भी लोहागढ़ से घर पहुंचे। बहू व बेटा इस मामले में पुलिस को कुछ नहीं बता सके। उन्होंने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment