गृह कलह से तंग आकर 55 वर्षीय फांसी पर झूला वही बीमारी से तंग आकर 65 वर्षीय वृद्ध यमुना नदी में कूदा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 18 March 2021

गृह कलह से तंग आकर 55 वर्षीय फांसी पर झूला वही बीमारी से तंग आकर 65 वर्षीय वृद्ध यमुना नदी में कूदा

 जालौन कालपी/कोंच--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में अलग-अलग घटना में दो लोगों ने जान दे दी आपको घटना से अवगत कराते चलें कि जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कालपी निवासी 65 वर्षीय वृद्ध ने लंबे समय से बीमारी से आजिज आकर  यमुना पुल से छलांग लगा दी। यमुना किनारे खेतों में मौजूद किसानों ने पुलिस को सूचना दी। एक घंटे के अंदर वृद्ध का शव यमुना से बरामद कर लिया गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें वृद्ध ने बीमारी से आजिज आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। एक अन्य घटना में जनपद जालौन की कोंच कोतवाली क्षेत्र के पनयारा गांव में एक अधेड़ का शव उसी के घर के बगल में खड़े पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कालपी नगर के मोहल्ला मनीगंज निवासी 65 वर्षीय खिन्नी लाल पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे वह यमुना पुल पर पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी वहीं मौजूद नाव वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लगभग एक घंटे बाद उनका शव यमुना से बरामद हो गया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी। उधर, गृहकलह से आजिज आकर उमराव (54) पुत्र सुनके ने शीशम पर खुद के गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह लोगों ने शव फंदे पर झूलता देखा तो परिजनों को जानकारी दी। कोतवाल बलिराज शाही दलबल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। मृतक के दो बेटे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जमीन को लेकर घर में विवाद कारण बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages