उरई जालौन------:(ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जनपद में आटा के बाद अब हमीरपुर में शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस प्रशासन और आबाकारी की टीमों ने पूरे दिन जनपद में सरकारी ठेकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाए। जगह-जगह अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मुनादी कराई और पोस्टर भी चस्पा किए। कोंच में तो मिलावट की आशंका पर न सिर्फ ठेके को ही सील किया गया बल्कि उसके सेल्समैन को भी तत्काल ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बुधवार को एसडीएम अशोक कुमार और सीओ राहुल पांडे ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ कैलिया और सामी के देसी शराब ठेकों पर जांच पड़ताल की। कैलिया ठेके पर तमाम खामियां मिली थीं। ठेके पर मिलावटी शराब की बिक्री की आशंका के अलावा ओवररेटिंग आदि पर शराब बेची जा रही थी। आबकारी विभाग के इंसपेक्टर पीपी टंडन ने बताया कि शराब का नमूना जांच के लिए भेजा गया हैै।कैलिया पुलिस ने धोखाधड़ी कर देसी शराब में मिलावट कर बिक्री करने पर कौशल किशोर निवासी नदीगांव व आशुतोष निवासी खैराबर को भी हिरासत में लिया है। कहना है कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। आबकारी इंस्पेक्टर के मुताबिक यदि जांच रिपोर्ट में मिलावटी शराब पाई तो न सिर्फ ठेका निरस्त किया जाएगा बल्कि उसके संचालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कदौरा व आटा संवाद के अनुसार, आबकारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को हमीरपुर से सटे कटौरा और आटा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत गांवों में मुनादी कराई गई और पोस्टर भी चस्पा किए गए। ग्रामीणों को बताया गया कि अवैध शराब की खरीद किसी कीमत पर न करें, बल्कि ऐसे विक्रेताओं की शिकायत संबंधित थाना पुलिस से करें, ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। टीम ने भेड़ी खुर्द, बड़ागांव, पथरेहटा और रघुरामपुर आदि ग्रामीण इलाकों में सघन चेकिंग की। इस दौरान जीतेंद्र कुमार श्रीवास के अलावा आटा और कदौरा थानों का फोर्स मौजूद रहा।
No comments:
Post a Comment