उरई/जालौन---------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मामला जनपद जालौन के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी दाउदपुर का है जहां पर एक दोस्त के दोस्त ने उधार पैसे ना चुकाने पर उसने गला रेतकर दोस्त की हत्या कर दी ग्राम सिहारी दाउदपुर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद की। दोस्तों को रुपये उधार देने से मना कर पर दोस्तों ने ही युवक को शराब पिलाकर चाकू से गला रेत दिया था। उसका शव खेत में फेंक दिया था।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी ने मीडिया को अवगत कराया कि 24 नवंबर को जालौन कोतवाली क्षेत्र के सिहारी दाउदपुर गांव निवासी राजकिशोर बुधौलिया ने कोतवाली तहरीर दी थी कि गांव के शिवपाल कुशवाहा व छोटे साहब ने उसके बेटे सतेंद्र उर्फ छोटू की गला काटकर हत्या कर शव खेत में फेंक कर भाग गए ङैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के सिहारी पड़ैया मार्ग हत्यारोपी शिवपास को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतक का अधजला कंबल व रस्सी बरामद की। आरोपी ने बताया कि 23 नवंबर की रात छोटे साहब, सतेंद्र के साथ वह अपने घर में शराब पी रहा था। तभी छोटे ने सतेंद्र से रुपये उधार मांगे। जिस पर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर उसने छोटे साहब के साथ मिलकर हत्या कर दी।
गले में रस्सी बंाधकर शव छिपाने के लिए उसे घसीटते हुए गांव के बाहर भगवानदास के खेत के पास फेंक आए। इसके बाद दोनों लोग अपने अपने घर आकर सो गए। सतेंद्र ने अपनी तीन बीघा जमीन सात लाख रुपये में बेची थी। तभी से वह और छोटे साहब उससे पैसे मांग रहे थे। । कोतवाल सुनील सिंह का कहना है कि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्यारोपी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment