उरई जालौन --------:(रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई स्थित बंशीधर महाविद्यालय सभागार में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न ब्लाकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जहां ऑनलाइन के माध्यम से मुख्यमंत्री की प्रेसवार्ता, विकास पुस्तिका के विमोचन का प्रसारण दिखाया गया। वहीं प्रभारी मंत्री ने कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति, दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। प्रदेश सरकार ने पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार का प्रयास है कि गांव के प्रत्येक गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। स्वतंत्रदेव प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि सरकार के चार साल में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। महिलाएं व व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है। वहीं गुंडे व माफिया या जेल में है या उन्होंने प्रदेश छोड़ दिया है।
कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि योगी सरकार ने हर वर्ग के लोगों को कुछ न कुछ दिया है। यही वजह है कि लोग सरकार पर इतना भरोसा करते है। सरकार ने भ्रष्टाचार को पूर्णता खत्म किया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन जिला प्रशासन करा रहा है।
प्रभारी मंत्री ने कुष्ठ किट 65, ट्राईसाइकिल. 52, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 10, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण. 50, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण. 25, गोल्डन कार्ड. 10, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन. 40, ओडीओपी टूलकिट. 25, जिला प्रोबेशन के विधवा पेंशन. 25, जिला समाज कल्याण विभाग वृद्धा पेंशन. 50 आदि के साथ नगर पालिका परिषद उरई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, जिला ग्राम्य विकास विभाग, श्रम विभाग, कौशल मिशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर कुल 810 लाभार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा.अभय कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह वना जी, दिलीप दुबे, रामजी राजावत सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
No comments:
Post a Comment