जालौन------: (रिपोर्ट -गौरव मिश्रा भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन एसबीडीएम क्रिकेट एकेडमी जालौन ने दिल्ली में आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में परचम लहरा दिया। नई दिल्ली की भगत सुपर एकेडमी क्रिकेट टीम को तीन मैचों की वनडे शृंखला में हराकर खिताब अपने नाम किया। मानस मिश्रा ने दो अर्धशतक व आठ विकेट चटकाकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।
एसबीबीएम क्रिकेट एकेडमी जालौन की टीम दिल्ली में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने के लिए गई थी। वहां एसबीडीएम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने संत सुजान सिंह स्टेडियम में खेले गए 30-30 ओवर के तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की शृंखला में भगत सुपर एकेडमी नई दिल्ली की टीम को 3-0 से हराया। तीनों मैचों में एसबीडीएम क्रिकेट एकेडमी के मानस मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में 36, दूसरे मैच में 68 एवं तीसरे मैच में 78 रन बनाए। साथ ही उन्होंने आठ विकेट भी चटकाए।
उनके इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। मानस जालौन पब्लिक एकेडमी के कक्षा 8 के छात्र हैं। उन्होंने प्रदर्शन का श्रेय कोच पुष्पेंद्र चंदेल व पिता रोहित मिश्रा को दिया। टीम के अन्य खिलाड़ियों में योगेश कप्तान, मानस मिश्रा, हुसैन, कैफ राइन, आयुष द्विवेदी, मुकुल गौतम, निशान गौतम, कृष्णा साहू, मुकुल पांडे ऋषभ, निश्चय कुशवाहा व सुमित शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment