हेयर कटिंग के पैसे मांगने दुकानदार को पड़ा महंगा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 19 March 2021

हेयर कटिंग के पैसे मांगने दुकानदार को पड़ा महंगा

जालौन------: (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री  भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के ही जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हेयर कटिंग की दुकान पर कटिंग कराने के बाद ग्राहक से रुपये मांगना दुकानदार को मंहगा पड़ा। ग्राहक ने दुकानदार के साथ मारपीटकर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। उधर,  कस्बा जालौन के खंडेराव में पत्नी के साथ मारपीट के मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
ग्राम लहचूरा निवासी रोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव में ही हेयर कटिंग की दुकान किए है। वहां गांव के ही बिहारीलाल कटिंग कराने के लिए आए। कटिंग कराकर जब वह जाने लगे तो उसने रुपये मांग लिए। इस पर वह गालीगलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने न केवल मारपीट की बल्कि दुकान में रखा सामान तोड़फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
एक अन्य घटना में मोहल्ला खंडेराव निवासी नीतू ने पुलिस को बताया कि उनके पति ईतेश आए दिन उसके साथ गालीगलौज व मारपीट करते रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसके साथ अकारण ही लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। उसे चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
उधर, क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी स्वाति पत्नी राहुल ने बताया कि उसके पति पास में ही काम पर गए थे। रात में वह कमरे का दरवाजा बंद कर सो रही थी। तभी देवर अजीत ने कमरे में पर्स रखे होने की बात कहकर दरवाजा खुलवा लिया। जब उसने दरवाजा खोला तो देवर ने गालीगलौज शुरू कर दी। मना करने पर उसने ससुर को बुला लिया और सभी मिलकर उसे मारने पीटने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने पति बुला लिया। जब उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।


No comments:

Post a Comment

Pages