युवक की आंख में मिर्ची झोंक छीने रुपए - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 12 March 2020

युवक की आंख में मिर्ची झोंक छीने रुपए

हमीरपुर------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड  जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ अराजकतत्वों ने युवक की आंख में मिर्च झोंककर उसकी जेब में पडे़ 24 हजार तीन सौ रुपये छीन लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी पहुंचे एसएसआई ललित त्रिपाठी ने पीड़ित युवक से घटना की जानकारी ली। डॉ. केके मिश्रा ने बताया युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है। बताया जा रहा है कि जुएं में रुपये जीतने के विवाद में घटना हुई है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा मामले की जांच की जा रही है। संवाद

No comments:

Post a Comment

Pages