खेत में लगे नीम के पेड़ पर लटकता मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 4 April 2021

खेत में लगे नीम के पेड़ पर लटकता मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव

 जालौन उरई--------:(रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव में एक अधेड़ का शव रविवार को फांसी पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, बेटे ने मानसिक बीमार होने के कारण आत्महत्या की बात कही है। ग्राम बसोव निवासी घनश्याम अहिरवार (55) मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रहकर काम करता था। होली पर कुछ दिन पूर्व ही अपने गांव आया था।
शनिवार की रात में घनश्याम ने गांव से कुछ ही दूरी पर रमेश पटेल के खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तड़के मौके से गुजरे ग्रामीणों ने फंदे पर शव झूलता देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages