उरई जालौन------: (रिपोर्ट आशीष पाठक भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 3 माह पहले हुई शादी नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी पर झूलता मिला महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप मामला जनपद जालौन के जालौन कोतवाली क्षेत्र कहांं है जहां पर नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। जहां ससुरालीजन फांसी लगाकर खुदकुशी की बात कह रहे हैं वहीं, मायके पक्ष के लोग गला दबाकर हत्या करने एवं शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी शिवराम साहू ने अपनी पुत्री पूजा का विवाह ग्राम धनौरा कलां निवासी गौरीशंकर के साथ बीती 10 दिसंबर 2020 को किया था। शादी के तीन माह बाद ही पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के अनुसार शनिवार की शाम पूजा का पति गौरीशंकर खेत पर था। तभी अचानक पूजा अपने कमरे में चली गई। घर के लोगों ने समझा शायद उसकी तबियत खराब थी इसलिए आराम करने के लिए गई है। रात में जब गौरीशंकर खेत से लौटकर कमरे में गया तो पूजा का शव रस्सी के सहारे छत के कुंडे पर लटक रहा था। ससुराल के लोग उसे लेकर झांसी ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूजा का वहीं पोस्टमॉर्टम होकर रविवार को शव उसके गांव पहुंचा। वहां कोतवाल उदयभान गौतम की उपस्थिति में पूजा का अंतिम संस्कार किया गया। पूजा के पिता समेत मायके लोग भी उसकी ससुराल पहुंच गए थे। उन्होंने ससुरालीजनों पर पूजा की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। पूजा के पिता शिवराम का आरोप था कि दहेज के लिए पति समेत ससुरालीजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को फांसी पर लटकाया गया। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एवं तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी
No comments:
Post a Comment