सर्विलॉस टीम द्वारा 24 अदद् गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख पचास हजार रूपये - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 2 June 2021

सर्विलॉस टीम द्वारा 24 अदद् गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख पचास हजार रूपये

उरई जालौन---------: (रिपोर्ट रोहित गुप्ता भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मैं आज प्राप्त गुमशुदा मोबाइलो के प्रार्थनापत्रों पर सर्विलॉस टीम द्वारा गुम हुए मोबाईलों की बरामदगी हेतु अथक प्रयास किया गया,जिसके फलस्वरूप 24 अदद मोबाइलों की बरामदगी की गयी। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख पचास हजार रूपये है।
 आपको अवगत कराते चलें कि आज दिनांक 2 जून 2021 दिन बुधवार को  03 बजे सीओ माधौगण शाहिदा नसरीन ने उरई पुलिस लाइन में उपरोक्त बरामद मोबाइलों को मोबाइल धारको को वितरण किया और मोबाइल वितरण के समय उपस्थित मोबाइल धारकों द्वारा अपने-अपने मोबाइल को पाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग के प्रति भरोसा करने के साथ-साथ पुलिस के कार्यों की  प्रसन्शा की गयी। बरामद मोबाइल धारकों के नाम निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षी सचिन यादव, आरक्षी शेखर, अमित कुमार गुप्ता, प्रियंका सचान, राजकुमार यादव, सुमित दीक्षित, दीपेंद्र कुमार इकलाख खान, आरक्षी विजय राज, निशा, श्याम शरण, कामाख्या देवी, सौरभ अवस्थी, अभय कुमार, वंदना राजपूत, चन्द्रेश, सुमित साहू, अनुराधा त्रिपाठी, संजय सिंह, आरिफ खान, पवन कुमार, विजय कुमार, हरित सिंह मोबाइल प्राप्त किये। मोबाइल बरामदगी करने वाली सर्विलेंस टीम में कुलभूषण सिंह प्रभारी सब लाइन चल मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी गौरव बाजपेई, जगदीश चंद्र, कर्मवीर सिंह व रोहित रावत आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages