जालौन------:( रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारतNews Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के जनपद जालौन में माधौगढ़ के बंगरा तिराहे से शातिर महिला अपराधी को किया गया गिरफ्तार।
हम आपको बता दें कि बात 2017 की है
जब एक इमरान नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। मृतक के पिता ने धारा 302/201 में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में साधना सिंह और उसके पति राजू परिहार को आरोपी बनाया गया। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।
लगभग 4 वर्ष बाद साधना सिंह (25 हजार रुपए ईनाम) को बड़ी मशक्कत के बाद माधौगढ़ थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने शातिर महिला अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। साधना सिंह को शरण देने के आरोप में नीरज शर्मा निवासी थाना कोंच को भी गिरफ्तार किया गया है।
इमरान नामक व्यक्ति की हत्या का कारण था कि राजू परिहार को शक था कि उसकी पत्नी साधना सिंह और इमरान के बीच अवैध संबंध है। इसी कारण के चलते दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। दो हत्याओं के मामले व लूटपाट के मामलों में भी दोनों ही वांटेड थे। दोनों पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, लगभग 2 लाख रुपए नगद व आभूषण भी बरामद हुए हैं।
No comments:
Post a Comment