टप्पे बाजों ने गेस्ट हाउस को बनाया निशाना 80 हजार नगद व रिश्तेदारों के कपड़े हुए चोरी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 25 June 2021

टप्पे बाजों ने गेस्ट हाउस को बनाया निशाना 80 हजार नगद व रिश्तेदारों के कपड़े हुए चोरी

जालौन------: (रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जालौन अक्षदा गार्डन (गेस्ट हाउस) में सीसीटीवी न होने का फायदा उठाकर तीन युवकों ने विवाह समारोह में व्यवहार के रखे 80 हजार रुपये नगद समेत कुछ मेहमानों के कपड़े आदि चोरी कर लिए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
उत्सव गृह की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीसीटीवी लगाने के साथ उन्हें चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी नगर के उत्सव गृहों में सीसीटीवी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना निवासी दिनेश याज्ञिक की पुत्री का विवाह गुरुवार को था। विवाह कार्यक्रम चुर्खी रोड स्थित अक्षदा गार्डन में संपन्न हो रहा था। शुक्रवार की सुबह लड़की की विदाई की रस्म चल रही थी। पूरा माहौल गमगीन था। तभी तीन युवक उत्सव गृह में घुस गए और कन्या पक्ष के कमरे में जाकर व्यवहार के रखा थैला व भात में आए कपड़ों को लेकर मौके से भाग निकले। विदा के बाद जब कन्या पक्ष के लोगों ने घर जाने के लिए सामान एकत्रित करना शुरू किया तो कमरे में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। आननफानन में सामान की तलाश शुरू हुई। तब पता चला कि व्यवहार में आए 80 हजार रुपये गायब हैं। साथ ही भात में आए कपड़े और कुछ अन्य सामान भी गायब है। कन्या पक्ष ने घटना जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। घटना के दौरान अक्षदा गार्डन (गेस्ट हाउस)के कैमरा बंद होने के कारण चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि विवाह समारोह में आए लोगों ने विदाई के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को जाता हुआ देखा है। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Pages