गृह कलह से तंग आकर युवक ने किया विषपान मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 19 June 2021

गृह कलह से तंग आकर युवक ने किया विषपान मौत

उरई/आटा --------: (रिपोर्ट  शिव संपत्ति शर्मा भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एनएच 27 स्थित आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 1 ग्राम में पत्नी से हुए विवाद से नाराज युवक ने घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर से रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पासपड़ोस के लोग भी पहुंच गए। अचेत पड़े युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आटा थाना क्षेत्र के कहटा निवासी धर्मेंद (25) का शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी सुशीला से विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर धर्मेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मौत की सूचना से पत्नी व बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना के समय अन्य परिजन शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में गए थे।

No comments:

Post a Comment

Pages