जालौन------: (रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन में पैसे के लेनदेन को लेकर दोस्त ने दोस्त को गोली मारकर हत्या कर दी रुपये के लेनदेन को लेकर शुक्रवार को गोली मारकर नौशाद की हत्या के मामले में मां ने छह नामजद एवं 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
आपको घटना से अवगत कराते चला कि नगर के मोहल्ला रापटगंज निवासी नौशाद बरकाती और रावतान निवासी जितेंद्र यादव की दोस्ती थी। 23 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के संबंधों में दरार पड़ गई थी। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गल्ला मंडी के सामने जितेंद्र ने नौशाद के सिर में गोली मार दी। नौशाद को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि नौशाद पंचायत चुनाव से पहले 6 माह के लिए जिला बदर था। शनिवार की देर रात जब नौशाद की मां शाहिदा कानपुर से वापस लौटी तो रात में ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें बजरंग भदौरिया उर्फ अमित प्रताप निवासी रूरा, विकास सेंगर उर्फ विक्की उर्फ सोनू निवासी सिकरीराजा हाल निवास सेंगर कालोनी, बिल्ला उर्फ रोहित सिंह भदौरिया निवासी सिकरीराजा हाल निवास सेंगर कालोनी, जीतेंद्र यादव उर्फ मोटे निवासी कैलोखर ककरबई हाल निवास सेंगर कालोनी, बंटी यादव निवासी रावतान, जयकरन सेंगर कालोनी एवं 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल उदयभान गौतम ने बताया कि मां की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
दोस्ती के बीच आया पैसा
जालौन----:दोस्तों के बीच लेनदेन का विवाद इतना बढ़ जाएगा किसी ने सोचा भी न था कि मात्र 23 हजार रुपयों के लिए एक दोस्त दूसरे दोस्त की जान ले लेगा। यदि दोनों पक्षों की ओर से समझदारी का परिचय दिया जाता तो शायद बात यहां तक नहीं पहुंचती नौशाद और जितेंद्र एक दूसरे के साथ समय गुजारते थे। लेकिन इन दोनों के बीच विवाद की जड़ रुपया बन गया। इसी रुपये ने एक दोस्त के हाथों दूसरे दोस्त की हत्या करवा दी।
---
नौशाद हुआ सुपुर्दे खाक
जालौन---: शनिवार की देर रात करीब 2 बजे नौशाद का शव पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रापटगंज स्थित उसके घर लाया गया। शव दफनाने के लिए सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया गया। इस बीच सुबह से ही एएसपी राकेश सिंह, सीओ विजय आनंद, सीओ माधौगढ़ शाहिदा नसरीन कोतवाली में पहुंच गए और पल- पल की स्थिति का जायजा लेते रहे। नगर के सभी चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई।
कोतवाल उदयभान गौतम, कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण तिवारी, सिरसाकलार थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोटरा थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल आदि थानाध्यक्षों के अलावा दो प्लाटून पीएसी व फायर ब्रिगेड को नगर में चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया। कब्रिस्तान पर कोतवाल उदयभान गौतम ने कमान संभाली। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे नौशाद का जनाजा कब्रिस्तान पहुंचा। जहां शव को दफनाया गया।
No comments:
Post a Comment