चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे कुल्हाड़ी महिला सहित पांच गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 19 June 2021

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे कुल्हाड़ी महिला सहित पांच गंभीर रूप से घायल

 उरई /कोंच--------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के तहसील कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे व कुल्हाड़ी चले। इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंच गई थी और पूरे मामले की जानकारी ली। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार कोच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी में प्रधान पक्ष के प्रमोद और हारे प्रत्याशी पक्ष के सुरेंद्र के बीच शुक्रवार की रात पंचायत चुनाव को लेकर बहस छिड़ी थी। बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते खूनी संघर्ष तक जा पहुंची। इस दौरान लाठी डंडे और कुल्हाड़ी भी चली। संघर्ष में महिला सहित पांच लोग प्रमोद, संजय, फुल्लन देवी, सुरेंद्र व विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज की है। कुशेष ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र, विक्रम सिंह व सुरेंद्र आदि लाठी डंडों कुल्हाड़ी, लाइसेंसी बंदूक आदि से लैस होकर आए। घर में घुसकर मां फुल्लन देवी के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। परिवार के अन्य लोग बचाव में आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष के महेंद्र सिंह की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि लवेश, कुशेष, गौरव बाबा, नरेंद्र व सुघर सिंह ने लाठी डंडों कुल्हाड़ी व लाइसेंसी बंदूक से लैस उसके दरवाजे पर आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट की। जिसमें उसके चाचा चाची आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

खेत के विवाद में दंपती को पीटा


कोंच------: खेत को लेकर चल रहे विवाद में परिवार के लोगों ने ही दंपती की पिटाई कर दी। सुभाषनगर निवासी शकीला ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोपहर पति के साथ मौजा आराजी लेन स्थित अपने खेत में काम कर रही थी। तभी जेठ आदि आए और बोले खेत उनका है, गालीगलौज करने लगे। मना करने पर दोनों के साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। खेत पर बनी उसकी झोपड़ी भी तोड़ दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। 


No comments:

Post a Comment

Pages