उरई जालौन----------- :( ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन किस्मत के धनी और लोकप्रियता के बल पर फर्श से अर्श तक पहुंचने में जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष का ग्राम रेंढ़र इंटर कालेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उनका तुलादान भी किया गया। इसके बाद उन्होंने गांव में लोगों से मुलाकात कर विकास कराने का वादा किया।
जिले के प्रथम नागरिक के रूप में स्थापित हो चुके जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी की लोकप्रियका अब बुंदेलखंड में बढ़ती जा रही है। वह जब भी कोई चुनाव लड़े तो उनके प्रतिद्वंद्वियों को हमेशा कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ता रहा है। आज जिले में उनको जो गौरव प्राप्त हुआ है उनका वह स्नेह और लोगों के प्रति समर्पण भावना का नतीजा है। इसी के तहत शनिवार को रेंढ़र इंटर कालेज में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें उनका तुलादान कर लोगों ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से भी संभव होगा जिले के हर क्षेत्र में विकास कराया जाए जिससे कि लोगों को उनसे कोई शिकायत न रहे। वह चाहते हैं कि उनका जिला वर्तमान प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विकासशील जिला बने इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। सड़कें, सीसी रोड, विद्युत व्यवस्था, पानी के लिए टंकी व नलकूप लगवाने के लिए वह लोगों के बीच जाकर समस्याएं जानेंगे। उन्होंने कहा कि आगे आनेव वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी जिले के सभी सीटों पर विजयी हो इसके लिए वह स्वयं भी प्रयास करेंगे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गांव में जाकर भ्रमण किया। इस दौरान महेश पांडेय, पिंटू उपाध्याय, मान सिंह कुशवाहा, अमित बादल, आशु निरंजन, प्रलुव्य निरंजन, मनुराज तिवारी, महेश पतराही, चिंतामन ब्लॉक पमुख, प्रशांत खर्रा सहिच कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment