भारत News Nation 24
आसपा व भीम आर्मी के मंडल समीक्षा बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, चले लात-घूंसे
कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों से कानपुर से आए कानपुर संभाग प्रभारी साहिल चौधरी ने की बदतमीजी
मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान शनिवार को उरई के शांति नगर के एक स्कूल में एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
समर्थकों और कुछ कार्यकर्ताओं में मारपीट होने लगी। जमकर लात घूंसे चले।
आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू करी दी। विरोध में कुछ कार्यकर्ता भी आ गए और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई।
अफरातफरी देख बड़े राष्ट्रीय कोर कमेटी के नेता पिछले दरवाजे से चले गए।
No comments:
Post a Comment