उरई-------: (रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन प्रधानमंत्री आवास योजना में डकोर ब्लॉक में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला के खाते से आवास के नाम पर रुपये निकाल लिए गए लेकिन महिला के खाते में एक धेला नहीं पहुंचा। महिला ने जब गांव में लगी सूची में अपना नाम देखा तो दंग रह गई। जब जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि वर्ष 2016-17 में उसके नाम आवास के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये निकल गया।
डकोर ब्लॉक के पचोखरा गांव में महिला कुंती देवी पत्नी रामवीर का नाम आवास सूची में दर्ज है। जबकि महिला को आवास के बारे में पता नहीं है। मौजूदा सचिव रमेश उदैनिया ने जब आवासों की लाभार्थी सूची में उसका नाम दर्ज कराया तो कुंती ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि उसे एक धेला नहीं मिला है, फिर आवास सूची में उसका नाम कैसे है। इसे लेकर उसने हंगामा भी किया।
महिला का आरोप है कि तत्कालीन सचिव भगवती सोनी ने आवास के नाम पर गड़बड़ी की है। महिला ने इसकी शिकायत डीएम से भी की है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश बीडीओ डकोर को दिए हैं। बीडीओ डकोर बीके कुशवाहा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, मौजूदा सचिव रमेश उदैनिया का कहना है कि तत्कालीन सूची में कुंती उर्फ गुड्डी के नाम से आवास के नाम पर रुपये की निकासी की गई है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है।
No comments:
Post a Comment