डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर 2 की मौत एक गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 18 August 2021

डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर 2 की मौत एक गंभीर रूप से घायल

 उरई जालौन------:रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में कानपुर झांसी हाईवे पर एक सड़क हादसे में डीसीएम और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जालौन के एट में डीसीएम ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे महिला सहित दो की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते हाईवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है। जालौन की एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे ग्राम गिरथान के निकट बने भारत पेट्रोलियम पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने आगे जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठे तीनो लोग उछलकर हाईवे पर गिरकर लहूलुहान हो गए। जिसमें महिला सहित एक युवक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा से हाइवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर बाइक में टक्कर मारने वाली डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है।



No comments:

Post a Comment

Pages