भाजपा नेता ने पुलिस पर लगाया 1 लाख ₹ मांगने का आरोप डीएम को दिए लिखित शिकायती पत्र - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 26 August 2021

भाजपा नेता ने पुलिस पर लगाया 1 लाख ₹ मांगने का आरोप डीएम को दिए लिखित शिकायती पत्र

जालौन------: (रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मामला जालौन  कस्बा का है जहां पर एक सराफा व्यापारी के साथ लेनदेन के विवाद में भाजपा कार्यकर्ता ने चौकी पुलिस पर जबरन एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता ने मामले की शिकायत डीएम से भी की। डीएम ने शिकायती पत्र एसपी के पास भेजकर जांच कराने की बात कही है।
आपको अवगत कराते चलें कि भाजपा कार्यकर्ता व गोसेवक शिवकुमार चतुर्वेदी निवासी रावतान सेंगर कालोनी ने डीएम प्रियंका निरंजन को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए सराफ प्रेम की दुकान से 10 लाख रुपये के जेवर खरीदे थे। इसमें चार लाख रुपये उधार कर दिए थे। शादी के बाद जब उन्होंने ज्वैलरी की जांच कराई तो सोने की शुद्धता ठीक नहीं निकली। इस कारण उन्होंने उधारी के रुपये सराफा व्यापारी को नहीं दिए। आरोप है कि बीती 17 अगस्त को उक्त सराफ की शिकायत पर चौकी पुलिस दोनों बेटों को अपने साथ ले गई और चौकी में मारपीट की। जब उन्होंने चौकी पहुंचकर बेटों को छोड़ने के लिए कहा तो दरोगा ने 3 लाख रुपये ज्वैलर्स को और एक लाख स्वयं के लिए मांगे। बेटों को पिटाई से बचाने के लिए उन्होंने 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद अब चौकी पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने एसपी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages