जालौन ---------:(रिपोर्ट शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकंन्ना में शुक्रवार की शाम खेत पर गए एक किसान ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अन्य किसानों ने जब शव को लटका देखा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिकंन्ना निवासी प्रहलाद कुमार (26) वर्ष शाम को खेत पर जाने की कह कर घर से निकला था। खेत पर पहुंच कर उसने नीम के पेड़ से अपने अंगोछा से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने बताया युवक की आत्महत्या का है। पर अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रहलाद घर में सबसे छोटा था। इस साल फसल न होने से चिंतित रहता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।
No comments:
Post a Comment