1- घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार कई थानों का फोर्स गांव में मौजूद
2- 48 घंटे के अंदर आरोपी ने गांव में ही दो अलग-अलग गोली कांड की घटनाओं को दिया अंजाम
उरई --------:( रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में एट (एसएनबी ) थाना क्षेत्र के ग्राम धगुवा खुर्द में के 48 घंटे के अंदर हमलावर ने दूसरी घटना को अंजाम देते हुए खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचते ही हत्यारा मौके से भागने में सफल हो गया। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम धगुवा खुर्द निवासी किशोरी लाल कुशवाहा 65 वर्ष गोरेलाल कुशवाहा रोज की तरह अपने खेतों पर रखवारी करने गया था। वही वारदात को अंजाम देने की फिराक में पहले से ही छिपा बैठा गांव का ही निवासी केस कुमार वर्मा पुत्र लक्ष्मी वर्मा ने उसपर जानलेवा हमला बोलते हुए उसे गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचते ही वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तब तक घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से भागने में सफल हो गया। मामले की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस के अलावा कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। वहीं मोजूद ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का किसान से खेत में वोई गई फसल को लेकर कुछ समय पहले विवाद हुआ था । जिसके चलते वह किसान से रंजिश मानता था इसलिए उसने षड्यंत्र के तहत गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं बताया है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले केस कुमार वर्मा ने 2 दिन पहले गांव के ही निवासी अपने दोस्त मानवेंद्र पुत्र सुरेश को जान से मारने की नियत से उसकी पीठ पर फायर मार दिया था । जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया था ।वहीं हत्या करने वाले युवक द्वारा 48 घंटे के अंदर दूसरी वारदात को दिए गए अंजाम से ग्रामीणों में दहशत भरा माहौल व्याप्त है। फिलहाल पुलिस ने किसान की शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अराजक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की आशंका जताते हुए गांव में कई थानों का फोर्स गांव में तैनात किया गया है।
No comments:
Post a Comment