दतिया -----: ब्यूरो रिपोर्ट-( भारत News Nation 24) थाना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बड़ेरा बनाना में शनिवार की शाम रिश्ते की ननद और भाभी ने एक ही रस्सी से दो फंदे बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। भाभी के हाथ पर ननद का नाम भी लिखा है। घटना के पहले भाभी ने फोन कर ननद को घर बुलाया फिर उसके साथ कुछ देर बातचीत की। इसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली। दोनों की एक साथ मौत से परिजनों सहित ग्रामीण स्तब्ध हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों ने किन कारणों के चलते खुदकुशी की इसका पता नहीं चल सका। रक्षाबंधन के दिन दोनों की एक साथ अर्थियां उठने से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौत के कारणाें की जांच शुरू कर दी है।
जालौन की निवासी पूनम यादव का विवाह का करीब आठ वर्ष पहले भांडेर के ग्राम बड़ेरा बनाना निवासी रामू यादव के साथ हुआ था। पूनम के पांच साल का बेटा संस्कार भी है। पूनम के घर से ही कुछ ही दूरी पर मंजू यादव का घर है। रिश्ते में दोनों ननद-भाभी हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, यहां तक कि पूनम ने मंजू का नाम भी अपने हाथ पर गुदवा रखा था। इसी साल जून महीने में मंजू का विवाह ग्राम रावरी निवासी अंकित यादव के साथ हुआ था। 23 जुलाई को मंजू अपने मायके आई थी। शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे पूनम ने अपनी ननद मंजू को फोन कर घर बुलाया। मंजू घर आई तो पूनम उसके साथ बातें करने लगी। इस दौरान पूनम का पति रामू यादव और ससुर गिरिवर यादव बाड़े में बंधी भैंसों का दूध निकालने चले गए। इस दौरान पूनम और मंजू ने एक ही रस्सी से दो फंदे बनाकर फांसी लगा ली। रामू और गिरिवर जब दूध दोहकर घर आए तो पूनम का पांच साल का बच्चा संस्कार रोता मिला। जब उन्होंने कारण पूछा तो उसने बताया कि मां दरवाजा नहीं खोल रही है। इस पर रामू और गिरिवर ने पूनम को आवाज लगाई लेकिन उत्तर नहीं मिला। शंका होने पर रामू और गिरिवर ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो दोनों फांसी के फंदे पर झूल रहीं थीं, उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके शवों का पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। दोनों के किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी इसका पता नहीं चल सका।
No comments:
Post a Comment