खंड विकास अधिकारी नेचमारी गौशाला का किया औचक निरीक्षण - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 18 August 2021

खंड विकास अधिकारी नेचमारी गौशाला का किया औचक निरीक्षण

 कालपी /आटा-------:(  रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बीडीओ ने चमारी गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इसके बाद गोशाला में कीचड़ होने पर जल्द ही गोशाला में समतलीकरण कराने का आश्वासन दिया।

बीडीओ अश्विनी कुमार ने 1 करोड़ बीस लाख की लागत से बनी चमारी गोशाला का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें 190 गोवंश मिले। इसके बाद उन्होंने देखा कि बरसात के समय गोशाला में जलभराव हो जाता है। जिससे गोशाला में कीचड़ हो जाता है। जिससे मवेशी गिरकर चुटहिल हो जाते है। उन्होंने जल्द ही गोशाला में एक फीट डस्ट डलवाने निर्देश दिए।
एनजीओ गिरजा महिला बाल विकास की अध्यक्ष विनीता पांडेय ने बीडीओ अश्वनी कुमार को बताया कि गोशाला में रखी मशीनें उनके हैंडओवर नहीं की गई है। जिससे कुछ मशीनें चालू नहीं है। अगर उनका उपयोग होगा तो महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर गोशाला मैनेजर अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सचिव कुणाल प्रताप सिंह, प्रधान चमारी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मुनि महाराज उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages