पार्टी अकेले ही 100 से अधिक प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरेगी --राजा भैया - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 30 September 2021

पार्टी अकेले ही 100 से अधिक प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरेगी --राजा भैया

उरई--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक जन सेवा संकल्प यात्रा को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का काफिला शाम के वक्त उरई पहुंचा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अकेले ही 2022 के विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरेगी। फिलहाल पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।


आपको अवगत करा दें कि गुरुवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजा भैया ने बुंदेलखंड को अपना घर बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड यूपी का हृदय है और यहां उन्हें सदैव प्यार मिला है। इस मौके पर मोहित गुर्जर, कुलदीप गौर, शिवम कुशवाह, सत्यम गुर्जर, आशीष, रिंकू महाराज, दीपेंद्र सेंगर आदि रहे। कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक मोड़ पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां सुनील मल्हेटा, संजय सिंह, सूरज, दिनेश राठ, मुकेश भरूआ, शाकिर मंसूरी राठ, अबरार राईन, कुलदीप सिंह आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages