कालपी--------:( रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्य द्वार कालपी में खानकाह कमेटी के विवाद के चौथे दिन भी पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर मुस्तैद दिखे। स्थिति अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं है। एसडीएम, सीओ सहित कई आला अधिकारियों ने दरगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
आपको अवगत करा दें कि चार दिन पूर्व खानकाह मोहम्मदिया दरगाह में प्रबंधन को लेकर दो कमेटियों के पदाधिकारियों के बीच में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मारपीट पथराव व फायरिंग तक हुई थी। मामले में पुलिस ने सौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की थी। जिस कारण दरगाह के गेट पर चार दिन से ताला पड़ा है। दरगाह में इबादत करने वाले इंतजार कर रहे हैं कि कब हालात सामान्य हो और वहां आवागमन शुरू हो सके। एसडीएम कौशल कुमार व सीओ वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर सन्तोष सिंह, अतिरिक्त इंस्पेक्टर उमाकान्त ओझा आदि ने दरगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
आरोपियों की जमानत नहीं हुई
बता दें कि विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों कमेटियों के 38 लोगों को गिरफ्तार कर उन पर बलवा व 7 सीएलए की कार्रवाई की थी और आरोपियों को मुंसिफ कोर्ट में पेश किया था। जहां आरोपियों की जमानत नहीं हो पाई थी। बुधवार की तारीख होने पर मामले की सुनवाई हुई। पर जमानत नहंी हो सकी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते 10 वर्षों से सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के द्वारा पंजीकृत दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी मदे खान, शौकत खान, तौकीर खान, शान मोहम्मद, वासिद खान के सदस्यों की कमेटी काबिज है। बताया गया है कि फ रवरी 2021 में कमेटी का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है। नई कमेटी का 16 अगस्त 2021को प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के द्वारा पंजीकरण हो चुका है। नवीन कमेटी के अध्यक्ष सैयद गयासुद्दीन मियां नियुक्त किए गए हैं। बताया गया है कि नवनियुक्त अध्यक्ष नई कमेटी को चार्ज देने के लिए जिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक चार्ज नहीं दिया जा सका था, जिसको लेकर विवाद हुआ था।
No comments:
Post a Comment