उरई--------:( ब्यूरो- रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में एक बीए की छात्रा फांसी पर झूल गई जिसकी उसकी मौत हो गई परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहल्ला सुशील नगर निवासी मुन्ना लाल की 19 वर्षीय बेटी रिंकी डीवी कॉलेज में बीए तीसरे वर्ष की छात्रा थी। बुधवार की देर शाम को जब मुन्नालाल घर के बाहर बैठे हुए थे और उनका छोटा लड़का आलोक बाहर खेल रहा था। जबकि पत्नी कमला गांव गई थी। तभी घर में अकेली रिंकी ने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पिता घर आए तो रिंकी का शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख पुकार से आसपड़ोस के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजन छात्रा की खुदकुशी की वजह को लेकर कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
Thursday, 30 September 2021
अज्ञात कारणों के चलते 19 वर्षीय बीए की छात्रा फांसी पर झूली मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment