बाइक गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत युवक युवती गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 1 April 2021

बाइक गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत युवक युवती गंभीर रूप से घायल

 उरई जालौन------: (रिपोर्ट आशीष पाठक भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एनएच 27 कस्बा आटा टायर फटने अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा नाती और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया। बाइक चला रहा नाती हेलमेट भी नहीं लगाए था।                                            प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली के निकाया मोहल्ला के रहने वाले बाबू (60) गुरुवार को आटा के बारा गांव अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। नाती गुलशन (18) ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर गुलशन की रिश्तेदार युवती अनिता (25) भी उसकी बाइक पर सवार हो गई। तीनों अभी एक ही बाइक पर सवार होकर गांव के बाहर निकले ही थे कि अचानक बाइक का टायर धमाके की आवाज के साथ फट गया। अनियंत्रित बाइक सड़क पर फिसलती हुई गिर गई। तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनिता व गुलशन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। परिजनों को हादसे की खबर लगते ही भीड़ अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने बाबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


No comments:

Post a Comment

Pages