तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा युवक की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 11 September 2021

तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा युवक की मौत

उरई जालौन----------: (रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में फिर हुआ एक रफ्तार का शिकार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार युवक व उसका दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको घटना से अवगत कराते चलें कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के मकरंदपुरा निवासी विकास दुबे (26) गांव के ही दोस्त बलवान सिंह (25) के साथ शुक्रवार की देर रात बाइक से कोंच से उरई आ रहे थे। जब उनकी बाइक हरदोई गूजर के पास पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे दोनो युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक युवक विकास की मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा


No comments:

Post a Comment

Pages