जीजा के यहां आए साले की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 11 September 2021

जीजा के यहां आए साले की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

जालौन/ उरई--------: (रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है वहीं आज जनपद में घर के बाहर बने शौचालय में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई घटना की सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची आपको घटना से अवगत कराते चलें कि जालौन जिले के कोटरा  थाना क्षेत्र में देर शाम घर के बाहर बने शौचालय में युवक का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की धारदर हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही कोटरा पुलिस मौक पर पहुंची और कुछ देर बाद ही फॉरंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।



वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी राकेश सिंह का कहना है कि मामला किसी रंजिश का लग रहा है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। झासी क्षेत्र के बरुआ सागर निवासी हरीमोहन तिवारी (36) लगभग दो माह पूर्व कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी जीजा गजराज कौशिक के घर पर रह रहा था।
शनिवार शाम घर से शौच के लिए बाहर बने शौचालय में गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने वहां जाकर देखा। तो उनके होश उड़ गए। हरीमोहन के गले से खून बह रहा था। जिससे पूरा शौचालय लाल पड़ा हुआ था और मौके पर ही मौत हो गई थी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं देर शाम फोरंसिक टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पर मामला किसी पुरानी रंजिश का लग रहा है, जल्द ही मामले खुलासा किया जाएगा। वहीं देर रात तक पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचेंगे। हादसे से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। 




No comments:

Post a Comment

Pages