उरई जालौन ---------:(ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में रेलवे ट्रैक पर पर रेलवे के प्राइवेट कर्मचारी मोहित गुप्ता (24) की मौत के मामले में रेलवे के अधिकारियों ने शनिवार को उसके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से पूछा कि वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा। मोबाइल भी गायब है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
मोहित गुप्ता रेलवे टिकट व मालभाड़े के कैश को उरई एवं भुआ रेलवे स्टेशन से ले जाकर बैंक में जमा करने का काम करता था। वह चेन्नई की एक कंपनी के माध्यम से इस काम को करता था। वह 9 सितंबर को रेलवे का 2.51 लाख रुपये का चेक और एक लाख 9875 रुपये नगदी लेकर बैंक में जमा करने के लिए ले गया था। हालांकि उसने यह रुपये बैंक में जमा नहीं किए हैं। शुक्रवार को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था और उसके शरीर में चोटों के निशान थे और मोबाइल भी गायब था। रेलवे के मुख्य बुकिंग एवं पार्सल सुपरवाइजर (सीबीपीएस) छत्रपाल व केसी वर्मा के मुताबिक, मोहित से जब फोन से बात नहीं हुई तो वह उनके घर पहुंचे। जहां परिजनों से जानकारी ली। अधिकारियों के मुताबिक, बैंक में चेक जमा होने की तो जानकारी मिली है लेकिन नगदी जमा होने की सूचना नहीं है।
No comments:
Post a Comment