उरई जालौन-----: (रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई जिला जालौन कार्यकारिणी द्वारा आज जिला जालौन की प्रसिद्ध समाज सेविका श्रीमती दीपमाला गुप्ता का मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मान उनके निवास पर जाकर किया गया ।सर्वप्रथम जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल कुमार इमलिया एवं जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई जी ने उनको पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया ।तत्पश्चात जिला प्रभारी रोहित गुप्ता ने उनको मिशन शक्ति का मेडल भेंट किया ।इस अवसर पर श्रीमती दीपमाला गुप्ता ने कहा की महिलाओं को भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी तभी हम एक नए समाज का सृजन कर सकते हैं। महिलाओं की समाज में अग्रणी भूमिका है इस भूमिका का उनको स्वयं में समझ कर निर्वहन करना अति आवश्यक है। समाज में किसी तरह की विषमता का भाव उत्पन्न ना हो इसलिए महिलाओं का आगे आना अति आवश्यक है ।
जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई ने कहा कि यह हमारी संस्था का सौभाग्य है कि आप जैसी समाज सेविका का सम्मान करने का अवसर हमें प्राप्त हुआ है ।यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है ।जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल कुमार इमिलिया ने श्रीमती दीपमाला गुप्ता को हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में अवगत कराया एवं श्रीमती दीपमाला गुप्ता का आभार व्यक्त किया ।
No comments:
Post a Comment