कदौरा--------: (रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान के बेटे और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पहले बेटे ने जहर खा लिया तो परिजनों ने बहू के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद बहू ने भी जहर खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही दंपती के शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं कदौरा पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
एक गांव के पूर्व प्रधान के 30 वर्षीय बेटे ने गुरुवार को घर मे रखा जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी ले कर गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे झांसी रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। जैसे ही बेटे की मौत सूचना घर पहुंची तो परिजनों ने बेटे की पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। कारण है कि घटना से कुछ देर पहले ही दंपती में विवाद हुआ था। पिटाई से क्षुब्ध बेटे की पत्नी ने भी जहर खा लिया। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। दंपती की मौत से गांव में मातम छा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव का कहना है कि मामले की जानकारी नही है। न ही किसी ने सूचना दी है।
No comments:
Post a Comment