राजपुर------- :(ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews National) उत्तर प्रदेश कानपुर देहात सट्टी के रूरगांव से ट्रैक्टर लेकर निकला किसान जालौन के कुंठौंद के पास जंगल में बेहोश मिला। ट्रैक्टर लूटने के बाद बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर उसे वहीं फेंक दिया। इस दौरान जंगल से गुजर रहे चरवाहों ने किसान को देखा तो कुंठौंद पुलिस को सूचना दी।
प्राप्त घटना से अवगत कराते चलें की वहां से मिली जानकारी के बाद सट्टी पुलिस किसान को जालौन से ले आई। परिजन उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। पुलिस उसकी तबियत सामान्य होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जाएगी। रूरगांव के किसान रामशरण यादव के घर 18 सितंबर को दो युवक बाइक से पहुंचे थे। युवकों ने भाड़े पर ट्रैक्टर औरैया ले जाने के लिए तय किया। दोपहर बाद किसान का फोन बंद हो गया था। किसान की जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान थे।
इधर जालौन के कुंठौंद के पास रविवार को जंगल में किसान बेहोश पड़ा मिला, उसके हाथ पैर बंधे थे। चरवाहों की सूचना पर कुंठौंद पुलिस उसे थाने ले गई थी। अर्द्धबेहोशी की हालत में किसान ने नाम पता बताया तो सट्टी पुलिस को इसकी सूचना दी। सट्टी पुलिस किसान को अपने साथ ले आई है।
उसकी तबियत अभी सामान्य नहीं है। वह कुछ ठीक से बता नहीं पा रहा है। उसे परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने अनंतराम टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
सीसीटीवी में पांच संदिग्ध पुलिस को नजर आए है। फिलहाल पुलिस किसान के सामान्य होने का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि किसान ठीक से जानकारी नहीं दे पा रहा है। उसके सामान्य होने पर ट्रैक्टर लूट की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
No comments:
Post a Comment