15 वर्षीय किशोर की हत्या के आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 16 October 2021

15 वर्षीय किशोर की हत्या के आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

जालौन उरई---------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के रामपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के जंगल में करीब 15 वर्षीय लड़के का शव मिलने की घटना का खुलासा किया जिसमें उसने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से आला कत्ल भी बरामद कर लिया है |
आपको अवगत कराते चलें कि पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र के हरि सिंह पुत्र शिवपाल निवासी भिटौरा ने तहरीर देते हुए बताया था कि उसके 15 वर्षीय पुत्र आशीष को लाठी से मार कर उसकी हत्या कर दी गयी  और शव को जंगल में नाले में फेंक दिया गया है  |  जिसके संबंध में रामपुरा पुलिस ने सुरेंद्र सिंह यादव पुत्र चतुर सिंह निवासी भिटौरा थाना रामपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी जिसमें पुलिस टीम ने अभियुक्त को रामपुरा के जगम्मनपुर तिराहे के आगे पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल लाठी बरामद कर ली । पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हरि सिंह का लड़का आशीष और छोटू अपनी गाय लेकर नर्सरी जिसकी वह रखवारी करता है के आसपास जंगल में चरा रहा था । घूमते हुए जानवर चरते हुए देखा तो उसे गुस्सा आ गया  तो फिर उसने ललकार लगायी जिससे  आशीष अपनी गाय लेकर चलने लगा |  अक्सर यह लोग अपनी जानवरों वही चरते छोड़ जाते हैं और उसके देखने टोकने पर चले जाते हैं । इसलिए उसे बहुत तेज गुस्सा आया और उसने जोर से एक लाठी पीछे से आशीष के सिर में मार दी । जिससे वह जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई । इसके बाद उसने शव छुपाने की नियत से कंधे पर ले जाकर गड्ढे में भरे हुए पानी में फेंक दिया ।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया । एसपी ने कहा कि गिरफ्तार करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा । गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मूलचंद यादव ,कांस्टेबल सुनील कुमार ,कांस्टेबल हरेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी चालक विजेंद्र सिंह आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages